नागपुर में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई ,इस इलाके में 44 ठेले और दुकानें हटाई

0
11

नागपुर दिनांक 21 अक्टूबर प्रतिनिधि 

दिवाली के पूर्व नागपुर महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और इसके तहत इस इलाके से करीब 44 ठेले और दुकानों को हटाया गया

महानगर पालिका के प्रवर्तन विभाग ने लक्ष्मी नगर जोन में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई कर 44 ठेले व दुकानें हटाई। इस दौरान करीब एक ट्रक सामान जब्त किया गया।

लक्ष्मी नगर चौक से प्रताप नगर मार्ग पर कार्रवाई की गई। राधेश्याम मंगल कार्यालय परिसर में फुटपाथ पर लगाई गई अवैध दुकानों व सड़कों पर लगाए गए ठेलों को हटाया गया। राधेश्याम मंगल कार्यालय, जयताला बाजार, खामला रोड, माटे चौक में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण का सफाया किया गया।

अवैध होर्डिंग्स हटाए : धरमपेठ जोन में अवैध होर्डिंग्स निकाले गए। प्रवर्तन विभाग और विज्ञापन विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। 20 बॉय 30 के आठ और 30 बॉय 40 फीट के 2 होर्डिंग्स जब्त किए गए। विज्ञापन एजेंसी द्वारा टैक्स भुगतान नहीं किए जाने से होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की गई। लॉ कॉलेज चौक से धरमपेठ चौक, गोकुल बाजार परिसर में लगाए गए अवैध होर्डिंग्स हटाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here