संतरा लदान के लिए (गोधनी) नागपुर से आदर्श नगर दिल्ली के लिए ऑरेंज किसान रेल स्पेशल का उद्घाटन 20.10.2021 को किया गया। इस किसान स्पेशल का महाराष्ट्र के काटोल, नरखेड और वरुड और मध्य प्रदेश के पांढुर्ना के किसानों को इसका लाभ पहुंचाएगी। इस ट्रेन में कुल लगभग 200 टन लोड किया गया है और इसका सीधा फायदा किसानों को होगा।
किसान रेल स्पेशल का यह कॉन्सेप्ट 2020 के सीजन में पेश किया गया था और यह किसानों की ओर से सफल रहा है। पिछले वर्ष के दौरान लगभग 7500 टन संतरों का लदान किया गया और किसानों को 2 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी से लाभान्वित किया गया।
यह किसान रेल स्पेशल प्रत्येक बुधवार को गोधनी (नागपुर) से आदर्श नगर दिल्ली और प्रत्येक शनिवार को वरुड ऑरेंज सिटी से शालीमार (कोलकाता) तक चलेगी। मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की इस पहल से किसान बेहद खुश हैं।
मंडल रेल प्रबंधक नागपुर मंडल, श्रीमती ऋचा खरे, के कुशल मार्गदर्शन और टीम बीडीयू (बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट) के प्रयासों से गोधनी (नागपुर) से आदर्श नगर दिल्ली तक किसान रेल चलाई गई।






