महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण में मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिसे देखते हुए वहां सरकार द्वारा एक के बाद एक रियायतें दी जा रही हैं.
22 अक्टूबर से अब राज्य में रेस्टोरेंट के खुलने के समय को बढ़ाया गया है. अब यहां रेस्टोरेंट रात 12 बजे तक खुले रह सकेंगे जो अब तक 10 बजे तक ही खुल रहे थे. इसके अलावा दुकानों को खोले रखने का समय भी बढ़ाया गया है और अब दुकानें रात 11 बजे तक खुली रह सकेंगी. सोमवार को इस आशय का फैसला लिया गया था और जिसकी घोषणा आज की गई है.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने कल 18 अक्टूबर को कोरोना टास्क फोर्स (Corona task force of maharashtra) के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में राय-मशविरा करके सीएम ने यह फैसला किया था






