रेल पटरी पर दो सहेलियां बातें करते हुए जा रही थी तभी बाजू के पटरी से धड़ाधड़ करते हुए ट्रेन गुजरी और इसके बाद जो हुआ उससे सुनने वालों की धड़कने तेज हो गई
रेल पटरी पर चलना दो सहेलियों को महंगा पड़ गया। ट्रेन आने पर अपना संतुलन खो बैठीं और पुल से पीली नदी में जा गिरीं। इस हादसे में एक सहेली की मौत हो गई। दूसरी घायल है। कलमना थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।
तेज रफ्तार ट्रेन के कंपन से घबराकर नदी में गिरीं
रामेश्वरी के रामटेके नगर निवासी मंगला बिलोने (50) थी। कलमना क्षेत्र मंे वह अपनी सहेली के घर गई थी। शनिवार को दोनों मजदूरी करने गई थी। शाम छह बजे वापस घर लौटते समय दोनों पैदल-पैदल रेल पटरी के बीच चलते हुए पीली नदी का पुल पार कर रही थीं उसी समय ट्रेन आ गई और कहीं ट्रेन की चपेट में न आ जाएं इसलिए दोनों पटरी के बाजू में खड़ी हो गईं।
धडधड़ाती ट्रेन पास से गुजरने पर देानों अपना संतुलन खो बैठी और पुल से पीली नदी में िगर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला और मेयो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मंगला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी सहेली का गंभीर हालत में उपचार जारी है।






