भारत 19 अक्टूबर (प्रतिनिधि)
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,058 नए मामले सामने आए हैं और 164 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं कल यानी 18 अक्टूबर को 13,596 नए मरीज सामने आए थे और 166 लोगों की मौत हो गई थी।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,40,94,373 हो गई है। अब तक कुल कोरोना वायरस संक्रमण से 4,52,454 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,83,118 है। पिछले 24 घंटे में 19,470 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि अब तक कुल 3,34,58,801 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 98 करोड़ पार कर गया है। अब तक वैक्सीनेशन की संख्या 98,67,69,411 पहुंच गया है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट 98.12 फीसदी है।






