महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण (Corona in Maharashtra) में कमी आने के बाद प्रतिबंधों में अब बहुत हद तक छूट (Relaxations on lockdown restrictions) की घोषणा कर दी गई है. होटलों, रेस्टोरेंट्स और दुकानों की टाइमिंग बढ़ाने को हरी झंडी दे दी गई है.
अम्यूजमेंट पार्क भी 22 अक्टूबर से शुरू करने की इजाजत दी गई है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने आज (18 अक्टूबर, सोमवार) कोरोना टास्क फोर्स (Corona task force of maharashtra) के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में राय-मशविरा करके सीएम ने यह फैसला किया है.
फिलहाल अम्यूजमेंट पार्क के बारे में यह फैसला किया गया है कि जो खुली जगहों में राइड्स होंगी, वे शुरू हो जाएंगी. पानी में होने वाली राइड्स के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा. कोरोना टास्क फोर्स के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कर रहे थे






