शरद पवार की देवेंद्र फडणवीस को दो टूक कहा- मैंने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनने कहा था

0
8

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने शनिवार को कहा कि दो साल पहले जब महा विकास आघाडी (एमवीए) की सरकार बनी थी तब उन्होंने इस पर जोर दिया था कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने.

पवार के बयान से  पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वकांक्षा को छिपाए रखा और किसी “शिवसैनिक” को राज्य के मुखिया के पद पर बिठाने की बात कहते रहे.

पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ में पवार ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र की शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की तीन दलों की सरकार को अस्थिर करने के लिए विभिन्न एजेंसियों का सहारा ले रही है.

उन्होंने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर BJP ने चुप्पी साधी है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद BJP सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here