कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज यानी शनिवार को केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक जारी है।
पार्टी अध्यक्ष चे चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी की जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण ही इसे टालना पड़ा तथा अब इसकी रूपरेखा पेश की जाएगी। अब सूत्रों की मानें तो यह चुनाव अगले साल सितंबर महीने में होगा। यानी अभी एक साल के लिए सोनिया गांधी ही अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान कहा कि हमें सोनिया गांधी जी पर पूरा भरोसा है और कोई भी उनके नेतृत्व पर सवाल नहीं उठा रहा है।-
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘हमारे सामने कई चुनौतियां आएंगी, लेकिन अगर हम एकजुट रहते एवं अनुशासित रहते हैं और सिर्फ पार्टी के हित पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छा करेंगे






