नागपूर – रवि नायर हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड संचलित ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट२५ सालों से मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं मे पथदर्शक रहा हैं जो NABH के (अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता राष्ट्रीय मान्यता बोर्ड) ५ वे संस्करण मानकों के अनुसार मार्च २०२१ – मार्च २०२५ तक पूरी तरह मान्यता प्राप्त होने वाले भारत भर के ५० अस्पतालों में से एक और शहर का पहला अस्पताल बना हैं।
पिछले सप्ताह NABH ने यह घोषणा की । ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट शहर का पहला अस्पताल था, जिसने २०१८ दौरान NABHके ४ थे संस्करण के लिए किसी भी प्रारंभिक स्तर से गुजरे बिना पूर्ण प्रमाणन प्राप्त किया था । सभी प्रमुख अस्पताल कोरोना के दौरान कठिनाई और परीक्षा के दौर से गुजर रहे थे। ऐसे में NABH के ५ वें संस्करण के प्रोटोकॉल को क्रियान्वित करना एक अतिरिक्त चुनौती थी। दूसरी कोरोना लहर के कठिन समय दौरान हमारे सामने खुदकी चुनोतिया होते हुए भी ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट ने आभासी रूप में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुन: मान्यता निरीक्षण करने का साहस किया।
ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट की गुणवत्ता आश्वस्त प्रमुख डॉ. प्रिया माहेश्वरी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हर मान्यता प्राप्त अस्पताल को इन मानकों को पूरा करना होता हैं। लेकिन इस दौरान निरंतर सुधार अत्यावश्यक हैं और ५ वें संस्करण के मानकों के अनुसार पुनर्मान्यता मिलना यह दर्शाता हैं की ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट ने NABH के मानकों को वास्तव में लागू किया हैं और उनकी मानकों के हिसाब से सुधारना की हैं।
ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट के निदेशक डॉ. अनूप मरार ने कहा कि कोरोना से निपटने में सबसे आगे रहते हुए भी अस्पताल की टीम ने नए एनएबीएच संस्करणों को पूरी लगन से अपनाया। इसका सारा श्रेय ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट परिवार के अनुकूल और उत्साही सदस्यों के टीम स्पिरिट को जाता हैं।
स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन में जॉन्स हॉपकिन्स से स्नातक रहीं रवि नायर हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड की संचालिका डॉ. विद्या नायर गुणवत्ता टीम का नेतृत्व कर रही हैं और २०१६ में अमेरिका से लौटने के बाद से ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट में एनएबीएच प्रत्यायन को संभव बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।






