महाराष्ट्र बंद! दुकानें बंद करवा रहे है शिवसैनिक,मुंबई में बसों में तोड़फोड़

0
11

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Khiri Violence) के विरोध में महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) ने आज (11 अक्टूबर, सोमवार) महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh) का आह्वान किया है. महाविकास आघाडी से जुड़ी तीनों पार्टियों कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने जनता से बंद को सफल बनाने की अपील की है. इस बंद में अत्यावश्यक सेवाएं, अस्पताल, मेडिकल स्टोर को अलग रखा गया है. 9 अक्टूबर को तीनों पार्टियों के प्रवक्ताओं ने पत्रकार परिषद में इस बंद का आह्वान किया

मुंबई में आठ बेस्ट बसों में तोड़-फोड़ की घटना सामने आई है. बेस्ट बस चालकों ने सरकार से बस की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है. बेस्ट कर्मचारी संगठन भी बंद का समर्थन कर रहे हैं इसलिए बेस्ट बस सर्विस स्लो है.

नागपुर में भी दुकानदारों से दुकानें बंद रखने का आह्वान कार्यकर्ता घूम घूम कर कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here