उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri violence) में पिछले सप्ताह हुई हिंसा की आंच अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी पहुंच गई है. महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को हिसा और राज्य सरकार के विरोध में सोमवार को बंद (Maharashtra Bandh) का ऐलान किया है. इसके विपरीत राज्य में एक व्यापारिक संघ ने सरकार के बंद के फैसले पर आपत्ति जताई है. ट्रेड यूनियन ने बंद में भाग नहीं लेने का ऐलान किया है.
सरकार के फैसले के बाद रविवार को व्यापारी यूनियन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच बार बार रुक रुक कर लॉकडाउन से व्यापार पहले ही काफी प्रभावित हुआ है. अब व्यावसाय की गाड़ी धीरे धीरे पटरी पर आ रही है ऐसे में अगर फिर से बंद होता है तो व्यापारियों की कमाई में बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा.
पुणे के व्यापारियों में हालांकि किसानों को समर्थन देने के लिए काली फीत लगाकर दुकानें खोलने का निर्णय लिया है,पुणे के बाद मुंबई और नागपूर के अधिकांश व्यापारियों ने भी दुकानें बंद ना रखने का निर्णय लिया है






