व्यापारी के चलते ऑटो में रु 3 लाख उड़ाए

0
10

इतवारी किराना बाजार में खरीदी करने आए भंडारा के किराना व्यवसायिक के ₹3 लाख चलते ऑटो से उड़ा लिए गए, इतवारी पहुंचने पर जब व्यवसायिक को पैसे उड़ा दिए जाने के बाद पता चले तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर की दोपहर को सुरेंद्र अर्जुन भाजीपाले उम्र 54 वर्ष  भंडारा जिले के मोहाडी तालुका के वरठी गाँव के निवासी बस से इतवारी बाजार से व्यवसाय के लिए किराणा सामान लाने नागपूर पहुंचे

नागपुर मैं वह एस बी टाउन बस स्टॉप पर उतरे और इतवारी जाने के लिए ऑटो में बैठे, थोड़ी दूर जाने पर ऑटो में 30 से 40 वर्ष की तीन महिलाएं भी  सवार हो गई

इतवारी चौक पहुंचकर सुरेंद्र पैदल ही राहुल ट्रेडर्स इतवारी की तरफ जाने लगे वहा पहुंचकर जैसे ही उन्होंने बैग की तरफ देखा उनको बड़ा धक्का लगा,बैग की चैन खुली थी और अंदर थैली में रखे रु 3 लाख नदारद थे

सुरेंद्र ने लकड़गंज पुलिस स्टेशन पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here