आकाश इंस्टिट्यूट की नैशनल स्कॉलरशिप, ANTHE 2021, कक्षा VII-XII के छात्रों को मिलेगी 100% तक की छात्रवृत्ति

0
9

आकाश इंस्टिट्यूट की नैशनल स्कॉलरशिप, ANTHE 2021, कक्षा VII-XII के छात्रों को 100% तक की छात्रवृत्ति प्रदान करती है; माता-पिता में से कोई एक के साथ सभी ग्रेड में से 5 छात्रों को NASA की निःशुल्क यात्रा मिलेगी

आकाश इंस्टिट्यूट की नैशनल स्कॉलरशिप परीक्षा ANTHE, जो कक्षा VII-XII के छात्रों के लिए है, 4-12 दिसंबर, 2021 के बीच आयोजित की जाएगी

माता-पिता में से कोई एक के साथ सभी ग्रेड में से 5 छात्रों को NASA जाने का मौका मिलेगा

ANTHE के तहत 2010 से 23 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति मिली है

छात्रों को छात्रवृत्ति के अलावा मेरिटनेशन स्कूल बूस्टर कोर्स भी मुफ्त मिलेगा

For more details, please log in to https://anthe.aakash.ac.in/anthe

नागपुर, 8 अक्टूबर, 2021: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), परीक्षा तैयारी सेवाओं में अग्रणी, की प्रमुख वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा, आकाश नेशनल टैलेंट हंट परीक्षा (ANTHE) 2021 बारहवां संस्करण, इच्छुक डॉक्टरों और इंजीनियरों के लिए इंस्टिट्यूट की सबसे अधिक मांग वाले NEET और IIT-JEE कोचिंग कार्यक्रमों के लिए कक्षा VII-XII के छात्रों को 100% तक की छात्रवृत्ति देगा।

ANTHE 2021 देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4-12 दिसंबर, 2021 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम द्वारा आयोजित किया जाएगा। ट्यूशन फीस पर स्कॉलरशिप के अलावा टॉप स्कोर करने वालों को कैश अवॉर्ड भी दिया जाएगा।

इस वर्ष छात्रों के लिए एक नवीनता यह है कि सभी ग्रेड के 5 छात्रों को माता-पिता में से कोई एक के साथ NASA की निःशुल्क यात्रा प्रदान की जाएगी।

एक अतिरिक्त लाभ के रूप में, ANTHE उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मेरिटनेशन स्कूल बूस्टर कोर्स भी मुफ्त मिलेगा। मेरिटनेशन एईएसएल की सहायक कंपनी है।

ANTHE ऑनलाइन एक घंटे की परीक्षा होगी जो सभी परीक्षा दिनों के दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 07:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी तथा ऑफलाइन परीक्षा 5 और 12 दिसंबर, 2021 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी: 10:30 AM – 11:30 AM और 04:00 PM – 05:00 PM बजे तक। ऑफलाइन परीक्षा आकाश इंस्टीट्यूट के देश भर में सभी 215+ केंद्रों पर COVID-19 संबंधित राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। छात्र अपने लिए सुविधाजनक एक घंटे का स्लॉट चुन सकते हैं।

परीक्षा में कुल 90 अंक होते हैं, और इसमें 35 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होते हैं जो छात्रों ग्रेड और स्ट्रीम्स पर आधारित होते हैं। कक्षा VII-IX के छात्रों के लिए, प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और मेन्टल एबिलिटी से होंगे। दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए जो मेडिकल शिक्षा के इच्छुक हैं, परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और मेन्टल एबिलिटी शामिल है, जबकि उसी कक्षा के इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए, इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और मेन्टल एबिलिटी शामिल है। इसी तरह, कक्षा XI-XII के छात्रों के लिए जो NEET का लक्ष्य रखते हैं उनके लिए प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र से होंगे, तथा इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से होंगे।

ANTHE 2021 के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि क्रमशः ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा शुरू होने की तारीख से 3 दिन और 7 दिन पहले है। परीक्षा शुल्क रु. 99 है जिसका भुगतान ऑनलाइन या सीधे आपके निकट किसी भी आकाश इंस्टिट्यूट के सेंटर पर किया जा सकता है।

 

ANTHE 2021 के परिणाम 02 जनवरी, 2022 को X-XII कक्षा के छात्रों के लिए और 04 जनवरी, 2022 को कक्षा VII-IX के छात्रों के लिए घोषित किए जाएंगे।

ANTHE 2021 पर टिप्पणी करते हुए, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री आकाश चौधरी ने कहा, “चूंकि यह डॉक्टर और आईआईटीयन बनने के सपनों को उनके लिए संभव बनता है, इसलिए ANTHE ने स्वाभाविक रूप से छात्रों से जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की है, और वर्षों से उनके माता-पिता ने सराहा है। मेडिकल कॉलेज की सीट प्राप्त करने या IIT, NIT या किसी अन्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित कॉलेजों के पोर्टल में प्रवेश करने में कोचिंग से एक छात्र को बहुत फर्क पड़ता है। जब से हमने 2010 में ANTHE की शुरुआत की, हमारा उद्देश्य देश में कहीं भी पहुंच से बाहर और योग्य छात्रों तक हमारे उच्च मूल्य के कोचिंग कार्यक्रमों तक पहुंचना रहा है। ANTHE हमें उन्हें NEET और IIT-JEE के लिए अपनी गति से तैयार करने का अवसर देता है, चाहे वे कहीं भी हों। हमें विश्वास है कि पिछले वर्षों की तरह, लाखों छात्र ANTHE 2021 का उपयोग करेंगे और एक उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।”

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के बारे में

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE), स्कूल / बोर्ड परीक्षा और NTSE, KVPY और ओलंपियाड जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए व्यापक परीक्षा तैयारी सेवाएं प्रदान करता है। “आकाश” ब्रांड गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और विभिन्न मेडिकल (NEET) और JEE/इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति परीक्षाओं और ओलंपियाड में एक सिद्ध छात्र चयन ट्रैक रिकॉर्ड से जुड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here