देर रात प्रेमिका को घूमने चलने की जबरदस्ती,प्रेमिका का भाई,2 थप्पड़ और……

0
10

देर रात 11.30 बजे युवती का प्रेमी उसको अपने साथ चलने को कहता है,युवती मना करती है फिर भी प्रेमी चलने के लिए जबरदस्ती करने लगता है तभी युवती का 16 वर्षीय भाई प्रेमी को रोकता है तो प्रेमी उसको 2 थप्पड़ लगा देता है और फिर होती है एक खतरनाक वारदात

जरीपटका थाना क्षेत्र में  सनसनीखेज वारदात हुई. 16 वर्षीय किशोर ने अपनी बहन के प्रेमी पर कैची से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक बाबादीपसिंहनगर निवासी मलकियत सिंह जसबीर सिंह वर्मा (20) बताया गया. मलकियत कंडक्टर का काम करता था. 16 वर्षीय किशोर ने पढ़ाई छोड़ दी है. उसकी बहन मेडिकल स्टोर में काम करती है. बताया जाता है कि किशोर की बहन और मलकियत के प्रेम संबंध थे. रोजाना मलकियत उसे अपनी बाइक पर दूकान पर छोड़ने जाता था और वापस घर भी छोड़ता था. इसके अलावा भी दोनों घूमने जाते थे.

5 अक्टूबर की रात 11.30 बजे के दौरान मलकियत अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया. उसे अपने साथ घूमने चलने को कहा. युवती ने उसे बताया कि मां घर पर नहीं है और इतनी रात को वह घूमने नहीं आ सकती. मलकियत उसे हाथ पकड़कर गाड़ी पर बैठाने लगा. किशोर ने उसे जबरदस्ती करते देख विरोध किया तो मलकियत ने उसे 2 थप्पड़ मार दिए. किशोर ने उसे सबक सिखाने के लिए अपने दोस्तों को बुलाने के लिए फोन निकाला.

 

मलकियत ने भी अपने दोस्तों को फोन लगाया. कोई मदद के लिए आता इसके पहले ही किशोर घर के भीतर गया और कैची लेकर निकला. सीधे मलकियत के पेट, छाती और पीठ पर वार कर जगह पर ही मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंची.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here