आर्यन खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत ,मिल सकती है जमानत

0
9

क्रूज ड्रग केस में फंसे शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई। आर्यन समेत सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हालांकि न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन खान ने तुरंत जमानत अर्जी दाखिल कर दी है।

एनसीबी ने कोर्ट को बताया कि इस केस में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 4 अक्टूबर को हुई सुनवाई में आर्यन को जमानत नहीं मिली थी, बल्कि उन्हें 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रखने का फैसला किया गया था।

एस्प्लेनेड मजिस्ट्रेट कोर्ट कहा कि वह कल सुबह 11 बजे आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। कोर्ट ने एनसीबी से तब तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here