3 दिन बाद भारत में बढ़े कोरोना के मामले,मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

0
10

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,431 नए मामले आए हैं. वहीं 24,602 मरीज भी कोरोना से रिकवर हुए हैं.

मौत का आंकड़ा भी पिछले 24 घंटों में 300 के पार चला गया जो देशवासियों की चिंता बढ़ा सकता है, 318 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गवाई है

24 घंटों के भीतर 318 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है. एक्टिव मामले कम होकर 2,44,198 दर्ज किए गए हैं. देश के कुल मामलों में से केरल में 12,616 मामले और 134 मौतें दर्ज की गईं हैं.

केरल देश में इकलौता ऐसा राज्य है, जहां अब भी इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर देश में अब कोरोना के मामले बढ़कर 3,38,94,312 पर पहुंच गए हैं. वहीं एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 2,44,198 हो गई है.

कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 43 लाख 9 हजार 525 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 92 करोड़ 63 लाख 68 हजार 608 हो गया है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 31 हजार 819 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 57 करोड़ 86 लाख 57 हजार 484 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here