नागपूर के रहियाशी इलाके के 7 वे माले पर लगी आग और……

0
10

नागपुर में रहीयाशी इलाके के सातवें माले पर अचानक आग लगी जिससे अफरातफरी मच गई

बजाजनगर थानांतर्गत 8 रस्ता चौक स्थित अशोका होटल की 7वीं मंजिल में आग लगने से हड़कम्प मच गया. हालांकि होटल के कर्मचारियों ने ही तुरंत की एक्शन लेते हुए आग पर काबू पा लिया.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल अशोका में सोमवार देर शाम  7वें माले की चिमनी में अचानक आग लग गई. हालांकि होटल के स्टाफ ने इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत अपने फायर यंत्रों से इस आग पर काबू पा लिया. बावजूद इसके फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची थी परंतु इससे पहले ही होटल स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया था.

 

जानकारी के अनुसार होटल के किचन की चिमनी 7वीं मंजिल तक जाती है. इसमें ग्रीस जमा हो जाने के कारण ही अचानक यह आग लगी थी. होटल कर्मियों की सतर्कता और फायर इक्विपमेंट के सही होने के करण होटल कर्मियों द्वारा समय पर इस आग पर काबू पा लिया. इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here