7 घंटे बंद रहने के बाद फिर शुरू हुआ व्हाट्सएप,फेसबुक,इंस्टाग्राम

0
11

सोमवार की रात 9:00 बजे अचानक फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन हो गया और लोग उसे यूज नहीं कर पा रहे थे बहुत से लोगों को पहले इसकी जानकारी ना होने से उन्होंने उनका मोबाइल हैंग हुआ यह समझ कर अपना मोबाइल रीस्टार्ट किए

सात घंटे से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दोबारा वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं बहाल हो गई हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे अचानक सोशल मीडिया फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम की सर्विसेज बंद हो गई जो मंगलवार सुबह 4 बजे के बाद शुरू हो पाई। बता दें कि तीनों का मालिकाना हक फेसबुक इंक के पास है। इनके लिए शेयर्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर का प्रयोग किया जाता है। पूरी दुनिया में तीनों सोशल साइट्स डाउन हो जाने से यूजर्स को काफी परेशानी सामना करना पड़ रहा है। वाट्सएप पर यूजर्स काफी देर से नए मैसेज भेज और रिसीव नहीं कर पा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here