दुकानदार के साथ मारपीट कर सोने के गहने व मोबाइल सहित 3.60 लाख की लूट

0
11

नागपूर दिनांक 4 ऑक्टोबर( प्रतिनिधी) 

नागपूर में पिछले कुछ दिनो से सरेराह मोबाइल छीनकर भागने की घटनाएं बढ़ने के बाद कल आमदार निवास के सामने मॉर्निंग वॉक कर रही महिला के गले से मंगलसूत्र छपटने की घटना घटी,आज दुकानदार से मारपीट कर करीब 3.6 लाख का माल लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया

लकड़गंज इलाके में एक फार्मेसी दुकानदार के साथ मारपीट कर सोने के गहने व मोबाइल सहित करीब 3 लाख 60 हजार 700 रुपए का माल लूटने का मामला सामने आया है। दुकानदार जिस अपार्टमेंट में रहता है। उसी अपार्टमेंट की पार्किंग में वारदात हुई। घटना के बाद चारों लुटेरे दो बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना  रात करीब 11.45 बजे पीयूष गोपीचंद अग्रवाल (36) के साथ हुई। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की करतूत कैद हुई है। उनके चेहरे पर नकाब होने के कारण पुलिस को उन्हें खोजने में परेशानी हो रही है।

रामदेव अपार्टमेंट की पार्किंग की घटना

पुलिस के अनुसार रामदेव अपार्टमेंट, अन्नपूर्णा होटल के पास सीए रोड निवासी पीयूष अग्रवाल ने लकड़गंज थाने में लूटपाट की शिकायत की है। पीयूष ने पुलिस को बताया कि, घटना के दिन वह रात दुकान बंद कर घर आए और भोजन करने के बाद अपार्टमेंट की पार्किंग में बैठे थे। इस दौरान 23-24 वर्ष के चार अज्ञात आरोपी दो बाइक पर आए। आरोपियों ने उन्हें चाकू दिखाकर मारपीट की और सोने का ब्रेसलेट, चैन, अंगूठी, लाॅकेट व एक मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

पोलीस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here