नागपूर सहित विदर्भ में खुले स्कूल,जाने लाइव रिपोर्ट

0
7

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के तांडव के बाद कम होते कोरोना मरीजों ने महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया फिर से शुरू की जिसके तहत आज 4 अक्टूबर से विदर्भ के स्कूल फिर से खुल गए हैं

पहले दिन स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों में हर्ष और उत्साह देखने को मिला वहीं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया, लगभग डेढ़ वर्ष बाद स्कूल पहुंचने पर कई विद्यार्थियों में हर्ष का वातावरण दिखाई दिया

जिले के ग्रामीण भाग में पांचवी से बारहवीं तक वहीं शहर में आठवीं से बारहवीं तक के स्कूल आज से खुल गए कई स्कूलों में कोरोना नियमों का  पालन किए जाने का मायभूमि न्यूज़ टीम को निदर्शन में आया इसमें विद्यार्थियों को मास्क पहनना, सैनिटाइजर का उपयोग और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए देखा गया

कई स्कूलों में विद्यार्थियों का फुल देकर स्वागत किया गया तो कई स्कूलों में गेट पर ही उनका तापमान चेक किया गया , पुराने सहपाठी और दोस्तों से मिलकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए वहीं शिक्षकों ने आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होने का भरोसा जताया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here