तीन दोस्त, दो तैरने उतरे, एक ही वापस लौटा

0
8

तीन दोस्त घूमने गए, घूमते घूमते नदी किनारे पहुंचे उनमें से दो की इच्छा नदी में तैरने की हुई दोनों दोस्त नदी में तैरने उतरे पर वापस एक ही लौटा

यह घटना एमआयडीसी पुलिस थाना के तहत भारकस परिसर में घटी. लापता युवक का सिडको कॉलोनी बूटीबोरी निवासी गगन दिनबंधु सिंग बताया गया है़ पुलिस के मुताबिक, गगन दिनबंधु अपने दोस्त शुभम अशोक वर्मा और ओयान कर्माकर के साथ तुरकमारी के वेना नदी में तैरने गए थे.

पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था़ जिससे ओयान की नदी में कूदने की हिम्मत नहीं हुई लेकिन शुभम और गगन तैरने के इरादे से नदी में कूद पड़े परंतु पानी का प्रवाह तेज होने से संतुलन बनाना कठिन हो गया़ शुभम जैसे-तैसे पानी से बाहर आ गया लेकिन गगन बहा गया. शुभम और ओयाम यह देख घबरा गये.

शुभम ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया. नदी के दूसरी ओर भारकस गांव के लोगों ने घटना स्थल की ओर रुख किया़ एक महिला ने समय सूचकता दिखाते हुए तत्काल एमआयडीसी पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी़ पुलिस ने घटना स्थल पर तुरंत पहुंचकर गगन की खोजबीन की परंतु उसका कही पता नहीं चल पाया. बचाव दल को अंधेरे के कारण अपना कार्य रोकना पड़ा. रविवार की सुबह फिर से गगन की खोजबीन शुरू करने की जानकारी दी गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here