नागपुर पुलिस की तत्परता के वजह से एक्सिस बैंक का एटीएम ना केवल टूटने से बचा बल्कि पुलिस ने एटीएम खोलने वाली गैंग के तीन आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
कल देर रात 4 बजे कंट्रोल रूम से जानकारी दी गई कि भीमसेन चौक मोहन नगर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को फोड़ने की कोशिश की जा रही है नाइट राउंड पर तैनात डीसीपी विनीता सामने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए नाइट ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को संपर्क कर उनको घटनास्थल पर भेजा
पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर जाकर जाल बिछाया तथा तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया ,गिरफ्तार आरोपियों के नाम खलासी लाइन मोहन नगर निवासी स्वप्निल जंभुलकर (उम्र 43 वर्ष )म्हाळगी नगर निवासी प्रवीण लव्हाळे (उम्र 42 वर्ष) तथा खलाशी लाईन निवासी आकाश नाईक (उम्र 46 वर्ष) बताये गए है
तीनों आरोपियों के पास से एटीएम फोड़ने के कटर ,पेंचिस,चाकू सहित अन्य औजार बरामद किए गए, आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस में आगे की कार्रवाई शुरू की






