बिजली बिल बकाया वसूल करने घर आने वाले बिजलीकर्मी पर चाकू से हमला

0
9

नागपूर (प्रतिनिधि) : सेलू उप विभाग के बिजली कर्मचारी छगन बागड़े बकाया बिजली बिल वसूली के लिए ग्राहक संदीप उडान के घर पहुंचे. उन पर 3 महीनों का बिजली बिल बकाया था. बागड़े ने उनसे बिल जमा करने का निवेदन किया लेकिन संदीप बहस करने लगा. गालीगलौज शुरू कर दी और फिर अचानक ही चाकू निकाल कर उन पर हमला कर दिया. किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया वहां से निकल गए.

तत्काल आलाधिकारियों को सूचना दी. सूचना मिलते ही कार्यकारी अभियंता स्वप्निल गोतमारे, सहायक अभियंता धम्मदीप जीवतोडे, उप कार्यकारी अभियंता मनोज खोडे पुलिस थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

कुछ दिन पहले ही भामटी इलाके में एक महिला व उसके 2 बेटों ने 5,000 रुपये बकाया के चलते बिल वसूली करने गई टीम पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया था. हमले से वरिष्ठ टेक्निशियन सुखदेव केराम गंभीर जख्मी हो गए थे. उनके सिर पर 8 टांके लगे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here