दो बाइक भिड़ीं,18 वर्षीय युवती की मौत

0
12

नागपूर दिनांक 26 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी )

दो बाइक में हुई भिड़ंत में युवती की मौत हो गई। आरोपी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अजनी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

मृतका मानसी दरोडे (18), जैन ले-आउट, नया सूभेदार निवासी जोमाटो में काम करती थी। घटना वाले दिन करीब 10.15 बजे वह बाइक पर ऑर्डर पहुंचाने जा रही थी। ओमकार नगर में बाइक (एम.एच.-49-ए.बी.-1220) के चालक मिहिर नागदिवे (21), कौशल्या नगर निवासी ने वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाकर मानसी को टक्कर मार दी। हादसे में मानसी और मिहिर, दोनों घायल हो गए।

मानसी ने मेडिकल अस्पताल में  दमतोड़ दिया। उसे छह वर्ष का भाई है। पिता फर्नीचर का काम करते हैं। मां गृहिणी है। मिहिर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिहिर भी निजी काम करता है। वह िमत्रों के यहां पार्टी में जा रहा था। आरोपी चालक मिहिर के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here