पेट्रोल पंप पर गुंडे ने मचाया उत्पात,हफ्ता और मुफ्त पेट्रोल….

0
16

नागपूर दिनांक 21 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी)

वैशालीनगर परिसर में स्थित पेट्रोल पंप पर एक अपराधी ने जमकर उत्पात मचाया. कैशियर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और हफ्ता मांगा.

पांचपावली पुलिस ने तेलीपुरा, इतवारी निवासी आशीष दत्तकुमार गजभिये (31) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. आरोपी सुजातानगर निवासी प्रणय पाटिल (30) बताया गया.

आशीष वैशालीनगर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर काम करते हैं. घटना के वक्त देर रात पंप बंद करने के बाद मैनेजर व अन्य कर्मचारियों से हिसाब ले रहे थे. रात 11.45 बजे के दौरान प्रणय दोपहिया वाहन से पंप पर पहुंचा.

बैरिकेड हटाकर ऑफिस के केबिन पर थाप मारी. आशीष के बाहर निकलते ही उसने मारपीट शुरू कर दी. पंप चलाना है तो हर माह 5,000 रुपये फिरौती और मुफ्त में पेट्रोल देने की मांग की. पैसे नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी. अपनी गाड़ी में 260 रुपये का पेट्रोल भरवा कर चला गया.

आशीष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here