नागपूर दिनांक 16 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी)
नागपुर शहर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र (नागपुर में कॉलेज छात्र की हत्या) में एक कॉलेज छात्र की हत्या कर दी गई है.
हत्या थाना क्षेत्र के सेमिनरी हिल्स किंडरगार्डन के पास हुई है। मारे गए छात्र का नाम हर्ष डांगे (22) है।
बताया जा रहा है कि हत्या कॉलेज के दो गुटों के बीच विवाद को लेकर हुई थी। लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इस घटना में अन्य एक छात्र घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिट्टीखदान थाने के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है.






