नागपूर दिनांक 15 सितंबर (शहर प्रतिनिधी)
वर्धा रोड पर बोलेरो और स्विफ्ट कार के बीच भिड़ंत हो गई। कार में दो लोग सवार थे और बोलेरो में अकेला चालक था। दोनों कारों का नुकसान हो गया। कार में सवार लोग जन्मदिन की पार्टी मनाकर वर्धा रोड स्थित सेंटर प्वाइंट से लौटकर शांतिनगर की ओर जा रहे थे।
हादसे में तीनों लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर प्रतापनगर थाने की महिला पुलिस उपनिरीक्षक शीतल चामले सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची थीं।
मामले की छानबीन जारी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12.30 बजे के दरमियान वर्धा रोड पर छत्रपति चौक पर बोलेरो (क्रमांक एम एच 31 सी एफ- 5361) और स्विफ्ट कार (क्रमांक एम पी 04 सी डब्ल्यू – 6143) के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।बोलेरो के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का भी नुकसान हो गया।
घटना के बाद प्रतापनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों कारों को सड़क के बीच से हटाया। प्रतापनगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।






