गर्लफ्रेंड के फ्लैट में विवाहित पुरुष की मौत,प्रकरण दर्ज

0
11

नागपूर दिनांक 14 सितंबर ( प्रतिनिधी )

महिला मित्र के फ्लैट में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया है। मृत्यु के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हृदयाघात से मौत होने की आशंका है। घटना को लेकर हुए आरोप-प्रत्यारोप से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच रविवार को प्रताप नगर थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।

आए दिन होता था विवाद

सिंधी कालोनी खामला निवासी अमित गोपाल बेहरे 33 वर्ष था। उसे एक बेटा है। वर्तमान में अमित की पत्नी गौरी नौ महीने के गर्भ से है। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे के दौरान अमित महिला मित्र शीतल (34) दीनदयाल नगर निवासी के फ्लैट में मृत अवस्था में पाया गया है।

घटना के दौरान शीतल फ्लैट में नहीं थी। वह बेटी के साथ खरीदारी करने सीताबर्डी गई हुई थी। घटित प्रकरण से शीतल को लेकर अमित और उसकी पत्नी गौरी के बीच आए दिन विवाद होता था। भरोसा सेल में भी उनका मामला गया था।

इस बीच हुई घटना को लेकर कहा जा रहा है कि हृदयाघात से अमित की मौत हुई होगी, हालांकि घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here