महिला अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

0
13

नागपूर दिनांक 8 सितंबर ( महानगर प्रतिनिधी)

महिला गट विकास अधिकारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिता कृष्णराव तेलंग (अनिता तुलसीदास पिट्ठलवार) महल, नागपुर निवासी है।

रिश्वत लेते भिवापुर पंचायत समिति के कार्यालय में पकड़ा गया। आरोपी ने महिला कर्मचारी का मानधन मंजूर करने के लिए 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

1.50 लाख के मानधन का मामला

सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता महिला पंचायत समिति में ग्रामीण गृहनिर्माण विभाग में ठेकेदारी पर काम करती है। उसे करीब 12 से 14 हजार रुपए मासिक मानधन मिलता है। करीब 6 माह से शिकायतकर्ता को मानधन नहीं मिलने के कारण उसने भिवापुर पंचायत समिति के गट विकास अधिकारी अनिता तेलंग से मानधन के बिल पर हस्ताक्षर कर उसे मंजूर करने के लिए सामान्य सेवा केंद्र कार्यालय में भेजने की गुजारिश की थी।

अनिता तेलंग ने पीड़ित कर्मचारी से 1 लाख 50 हजार रुपए के मानधन का बिल मंजूर करने के लिए 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत सही पाई गई 

आर्थिक स्थित कमजोर होने के बाद अनिता 5 हजार रुपए में उसका काम करने को तैयार हो गई। पीड़िता उसे रिश्वत देना नहीं चाहती थी। उसने अनिता के बारे में एसीबी कार्यालय में शिकायत की।

जांच करने के दौरान आरोपी अनिता द्वारा रिश्वत मांगने की बात उजागर हो गई।अनिता को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here