भारत में कोरोना के आंकड़े में गिरावट, 30 हजार से ज्यादा नए केस, 309 की मौत

0
9

देश में कोरोना (Corona) संक्रमण की रफ्तार में आज थोड़ी गिरावट देखी गई है. हर दिन ऊपर और नीचे जा रहे कोरोना के ग्राफ को देखने के बाद तीसरी लहर (Third Wave) की चेतावनी सही साबित होती दिख रही हैै

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 30 हजार 773 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 309 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 34 लाख 48 हजार 163 हो गई है.

देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 32 हजार 158 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 26 लाख 71 हजार 167 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 44 हजार 838 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अब तक 80,43,72,331 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 85,42,732 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है.

पिछले 24 घंटो में कोरोना से 309 लोगो की जान गई ,मौत के आंकड़े में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here