इनकम टैक्स टीम ने आज यानी शुक्रवार को मुंबई, नागपुर और जयपुर में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कई परिसरों पर छापेमारी की. इससे पहले मुंबई स्थित घर पर आयकर विभाग की टीम सर्वे करने के लिए पहुंची थी.
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अब मुंबई, नागपुर और जयपुर में और स्थानों पर तलाशी की जा रही है. मुंबई और लखनऊ में कम से कम आधा दर्जन स्थानों पर बुधवार को कार्रवाई की गई. सूत्रों के मुताबिक, एक्टर से जुड़ा एक रियल इस्टेट सौदा और कुछ अन्य वित्तीय लेनदेन विभाग की जांच के दायरे में हैं.






