विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे और T20 की कप्तानी से इस्तीफा देने वाले हैं. विराट ने ट्वीट कर ये जानकारी दी ये T20 वर्ल्ड कप के बाद होंगा
खबर है कि विराट की जगह रोहित (Rohit Sharma) को शॉर्टर फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक जल्दी विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे और T20 का कप्तान बनाए जाने की घोषणा हो सकती है. रोहित को जब भी मौका मिला है उन्होंने क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है. वो IPL के भी सबसे सफल कप्तान हैं. T20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया की कमान संभालने से पहले रोहित IPL 2021 में कप्तानी करते दिखेंगे.
T20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करेंगे.”





