देश में कोरोना मामले में आज फिर कमी,मौत का आंकड़ा बढ़ा

0
7

कोरोना मामलों में मंगलवार को एक बार फिर राहत देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 339 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इसी अवधि में 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए हैं। इससे पहले सोमावार के देश में कोरोना को 27,254 मामले सामने आए थे। 9 सितंबर से कोरोना मामले लगातार घट रहे हैं और कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, केरल में कोरोना का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है।

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 32 लाख 89 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 43 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 24 लाख 84 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या फिलहाल 3,62,207 है।

वहीं इस दौरान 339 लोगों की मौत दर्ज की गई है. कल 200 से ज्यादा मौत दर्ज की गई थी अबतक 3,24,84,159 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 3,62,207 एक्टिव मामले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here