भारत में नए कोरोना आंकड़े में कमी,मौत की संख्या भी कम

0
9

कोरोना के केसों में बीते एक सप्ताह में आई तेजी से बढ़ीं चिंताएं अब दूर होने लगी हैं। इसकी वजह यह है कि केसों में एक बार फिर कमी देखने को मिल रही है। इससे एक्टिव केसों की संख्या भी गिरने लगी है।

सोमवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक बीते एक दिन में देश भर में कोरोना के कुल 27,254 नए केस मिले हैं और 219 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा इसी अवधि में 37,687 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। इस तरह से देश में एक ही दिन में एक्टिव केसों में 10,000 से ज्यादा की कमी आई है। अब देश में कुल सक्रिय मामले 3,74,269 ही रह गए हैं, जो कुछ वक्त पहले 4 लाख के पार पहुंच गए थे।

देश में अब तक मिले कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत देखें तो यह 1.13 फीसदी है। इसके अलावा रिकवरी रेट 97.54 पर्सेंट है। अब तक देश में 3,24,47,032 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here