नागपुर मनपा के पूर्व आयुक्त तुकाराम मूंढे के नागपूर से जाने के बाद भी बहुसंख्य नागपुरवासियों के हृदय में आज भी उनकी यादें बसी है पर आज के दिन नागपुरवासी फिर से उनको याद कर रहे है इसकी खास वजह ये है की उनको नागपूर से जाने को आज एक वर्ष पूर्ण हो गया है
तुकाराम मूंढे नागपूर में मनपा आयुक्त के रूप में सिर्फ 7 माह यंहा रहे ,27 फेब्रुवारी 2020 को उन्होंने नागपूर में अपना कार्यकाल शुरू किया और 11 सितंबर 2020 को बदली होने के बाद उन्होंने नागपुर छोड़ दिया
उनके कार्यकाल में नागपूर मनपा में सत्तारूढ़ भाजपा से उनका बार बार संघर्ष हुआ, इस संघर्ष में नागपुरवासियो ने मूँढे का समर्थन किया,मार्च में कोरोना की एंट्री नागपूर में हुई और कोरोना काल में उनके निर्णय और कार्य को नागपुरवासियों ने समर्थन दिया
इसी बीच उनके एक निर्णय से तुकाराम मूंढे और स्थानिक व्यापारी आमने सामने आ गए और अबतक उनका समर्थन करनेवाले व्यापारी उनके विरोध में खड़े हो गए,ये विरोध उनको भारी पड़ा और उनकी बदली के आदेश महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया
उनकी बदली का जोरदार विरोध भी उस समय नागरिकों ने किया था उनके जाने के दिन नागपुरवासियो ने उनको दी गई अश्रुपूर्ण बिदाई इस समय सुर्खियों में थी और मूंढे भी इस तरह की बिदाई से अभिभूत हुए और उन्होंने नागपुरवासियो का अभिवादन किया था





