नागपूर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा,7 दिन में मिले 215 मरीज

0
7

जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। नागपुर जिले में पिछले 7 दिन में 215 नए डेंगू के मरीज सामने आए हैं। इसमें 159 ग्रामीण और 56 शहरी क्षेत्र के हैं। अब तक डेंगू से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कोविड से ज्यादा परेशानी डेंगू ने खड़ी कर दी है।

जिले में अबतक मिल चुके हैं 1634 मरीज 

जिले में अब तक डेंगू के 1634 मरीज मिल चुके हैं। इसमें ग्रामीण में 950 और शहर में 684 मरीज हैं। शहर और ग्रामीण में 3-3 मौतें हो चुकी हैं। इसके साथ ही नागपुर विभाग के 6 जिले नागपुर, वर्धा, भंडारा, गड़चिरोली, गोंदिया, चंद्रपुर में डेंगू के 2506 मरीज िमल चुके हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड से ज्यादा तेजी से पूर्व विदर्भ में डेंगू फैल रहा है। वर्धा, भंडारा और चंद्रपुर में 1-1 मरीज की मौत हुई है। 6 जिलों के आंकड़ों के अनुसार डेंगू के 65 प्रतिशत मरीज सिर्फ नागपुर से हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here