प्रधानमंत्री आवास योजना की 2.67 लाख की सब्सिडी पाने के लिए कुछ ही दिन बाकी: क्रेडाई नागपूर मेट्रो

0
7

प्रधानमंत्री आवास योजना भारत में सरकार द्वारा शुरू की गई स्कीम है, जिसका उद्देश्य लोगों को शहरी और ग्रामीण इलाकों में सस्ते घर उपलब्ध करवाना है. इसके तहत पहली बार घर खरीदने वालों को CLSS या क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी दी जाती है. यानी घर खरीदने के लिए होम लोन पर ब्याज सब्सिडी मिलती है. यह सब्सिडी अधिकतम 2.67 लाख रुपये तक हो सकती है.

यह केंद्र सरकार द्वारा स्पांसर्ड स्कीम है. इसका फायदा 31 मार्च 2022 तक उठाया जा सकता है. यानी अगर इस स्कीम के तहत सस्ते घर का लाभ उठाना चाहते हें तो आपके पास आवेदन के लिए बस कुछ ही समय बचे हैं. 31 मार्च के बाद इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

इस योजना में अब 18 साल के ऊपर के लड़का या लड़की शामिल हो सकेंगे और घर लेने पर उनको इस सब्सिडी का लाभ मिलेगा

इस योजना का लाभ लेने के कुछ नियम भी पूरे करने होंगे जिसमें सालाना आय 6 लाख के नीचे होना जरूरी है वही  घर का कारपेट एरिया अधिकतम 60 स्क्वायर मीटर से ज्यादा नही होना चाहिए

नागपुरवासियों से तुरंत इस योजना में शामिल होकर 2.67  लाख की सब्सिडी का लाभ लेने का आह्वान नागपुर क्रेडाई मेट्रो के विजय दरगन, गौरव अग्रवाला, महेश सिधवानी आशीष लोंदे सहित नागपुर क्रेडाई मेट्रो के समस्त सदस्यों ने किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here