गोरेवाडा सफारी घूमने जाने वालों को अब यहां बाघ के बाघिन भी देखने को मिलेगी। पहले पर्यटकों को यहां केवल एक बाघ यानी राजकुमार देखने को मिलता था, लेकिन अब यहां ली बाघिन भी देखने मिलने वाली है। विशेषज्ञों की निगरानी में इसे यहां छोड़ा गया है। नागपुर के पास बालासाहेब ठाकरे इंटरनेशन जू शुरू हुआ है। इस जू में चार सफारी बनाई गई है। जिसमें हरबीओवर, लेपर्ड व टाइगर सफारी शामिल है।
अब तक टाइगर सफारी में घूमने वालों को केवल एक बाघ यानी राजकुमार ही देखने मिलता था, लेकिन अब इसमें ली नामक बाघिन को भी छोड़ा गया है।






