नागपूर की 24 वर्षीय युवती काम के सिलसिले में उत्तर प्रदेश गई वहा एक युवक से नैना लड़े और नंबर का आदान प्रदान हुआ और फिर जो हुआ उसके बाद लड़की की जिंदगी में तूफान आ गया
24 वर्षीय युवती अजनी क्षेत्र की निवासी है। आरोपी रामरक्षा रामनारायण बघेल (25), उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का दुर्जनीपुर निवासी है। कुछ वर्ष पहले पीड़िता काम के सिलसिले में दुर्जनीपुर गई थी। वहां उसकी रामरक्षा से पहचान हुई थी। युवती ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद दोनों की चैट और फोन पर बातचीत होने लगी।
एक-दूसरे को वीडियो कॉल भी करते थे। इस बीच रामरक्षा ने युवती को तीन लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल करना शुरू किया। वीडियो कॉल के दौरान लिए गए स्क्रीन शॉट दिखाकर रुपए की मांग करने लगा। रुपए देने से इनकार करने पर रामरक्षा ने युवती का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वाकया 29 सितंबर 2019 से 5 सितंबर 2021 के बीच हुआ। मंगलवार को पीड़िता की शिकायत पर रामरक्षा के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज






