नागपूर में चोरी की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ रही है,शहर सहित ग्रामीण में भी चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है,कल नागपूर शहर में चोरी की घटनाओं में चोरों ने लगभग 4 लाख का माल उड़ाया
दोनों घटना नरेंद्रनगर परिसर में हुई. मधुबन सोसायटी निवासी सौरभ नारायण ओक (35) मर्चेंट नेवी में कार्यरत है. माता-पिता कोविड पॉजिटिव होने के कारण उन्हें क्वारंटाइन किया गया. 2 सितंबर को सौरभ ने घर को सैनिटाइज करवाया और खुद दूसरे घर में रहने लगे.
इसी बीच चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर भीतर प्रवेश किया. बेडरूम की अलमारी से 35,000 रुपये नकद, कैमरा, 2 लैपटॉप चांदी के बर्तन, मोबाइल और जेवर सहित 1.96 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. सोमवार की सुबह सौरभ घर पहुंचे तो चोरी का पता चला. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
दूसरी घटना बालपांडे लेआउट की साईकृपा सोसायटी में हुई. पुलिस ने राजू रामचंद्र लांबट (47) की शिकायत पर मामला दर्ज किया. राजू माइनिंग कांट्रैक्टर है. उनके ससुर मधुकर गायधने का रविवार को जन्मदिन था. घर में केक काटने के बाद शाम 7 बजे के दौरान पूरा परिवार भोजन करने के लिए सीताबर्डी गया था.
इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया. बेडरूम की अलमारी से 1.89 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. रात 9.30 बजे के दौरान राजू घर लौटे तो चोरी का पता चला. बेलतरोड़ी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.






