महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने कहा कि राज्य में कोविड महामारी (Covid Pandemic) की वजह से लगी पाबंदियों (Restrictions) में छूट ऑक्सीजन (Oxygen) की उपलब्धता पर निर्भर करेगी और यह लोगों पर है कि वे महामारी की तीसरी लहर को रोकें या उसे आमंत्रित करें।
विडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) से चिकित्सा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने राजनीतिक दलों से कहा कि वे राजनीति नहीं करें और उन स्थानों को खोलने की मांग नहीं करें, जहां पर भीड़ से नहीं बचा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की मांग है कि हम लोगों की जिंदगी से नहीं खेलें। विरोध करें, लेकिन कोविड-19 के खिलाफ। यह हम पर है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर को रोकें या उसे आमंत्रित करें।






