पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस (Coronavirus Updates) के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. पिछले 5 दिनों से रोजाना 40 हजार से ऊपर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के कुल 42,766 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 308 लोगों की कोविड की वजह से मौत भी हुई है.
देश में कोविड-19 से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 673 हो गई है जबकि कुल 4,40,533 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो चुकी है.
फिलहाल, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 4,10,048 है, जो कुल मामलों का 1.24 फीसदी है. देश में 97.42 फीसदी रिकवरी रेट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में 38,091 लोग कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो चुके हैं. अब तक देशभर में रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 3,21,38,092 हो गई है.






