जापानीस गार्डन में जाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया और उसे ₹5 लाख रुपए गवाने पड़े,घटना की जानकारी मिलते ही व्यक्ती के पैरो तले जमीन खिसक गई
रमेश शेषराव आमदने ये 58 वर्षीय व्यक्ती एकता नगर बोरगांव गोरेवाडा में रहते है,वह जरूरी काम से 5 लाख की रकम दोपहिया में रखकर जा रहे थे, जापानीस गार्डन के सामने उनको लघुशंका आई ,गाड़ी को गार्डन के सामने खड़ा करके वो गार्डन में लघुशंका करने गए,वापस आने पर सामने चाय की टपरी पर चाय पीने के लिए रुके और इसी दरमियान उन्होंने दोपहिया की डिक्की चेक की
डिक्की को खोलते ही उनके होश फाख्ता हो गए,अंदर रखी रकम गायब थी.उन्होंने तुरंत पोलीस स्टेशन पहुंचकर घटना की जानकारी दी, पोलीस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की






