नागपूर दि 30 सितंबर : नागपूर जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े एक दिन में ही पूरी तरह बदल गए कल पूरे जिले में एक भी नया मरीज नहीं मिला था जबकि 4 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई थी, आज शहर में नए पुराना मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई और 2 अंकों में पहुंच गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 4657 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 3451+ ग्रामीण 1206) जिसमे 15 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 11 + ग्रामीण 3+ जिले के बाहर 1 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले जीके बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 12 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी कमी देखी गई,अब जिले में 73 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 59,ग्रामीण में 12 और जिले के बाहर के 2 का समावेश है







