दिन भर काले बादलों का जमावड़ा रहा और बारिश होने की संभावना दिख रही थी पर अंत में अभी देर शाम तेज बारिश की शुरुआत हुई और कई इलाकों में बिजली गुल होने की भी जानकारी सामने आ रही है
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन बारिश का वातावरण बना रहेगा और मध्यम से तेज बारिश इस दौरान नागपुर सहित विदर्भ के अनेक जिलों में हो सकती है
विदर्भा के कई जिलों में बारिश से हालत खराब है और आज ही यवतमाल में एक बस के डूब जाने का मामला सामने आया जिसमें 3 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, नागपुर में भी कई इलाकों में जलजमाव स्थिति बनी हुई है और नागरिकों को गड्ढों और जलजमाव के समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है






