नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,

0
7

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से सियासी घमासान मच गया है. पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है. मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता. इस कारण मैं पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दे रहा हूं.

सिद्धू के इस्तीफे पर कैप्टन का ट्वीट

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि वो एक स्थिर आदमी नहीं हैं, बॉर्डर से जुड़े पंजाब जैसे राज्य के लिए बिल्कुल फिट नहीं हैं.

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, उससे पहले कांग्रेस में अमरिंदर बनाम सिद्धू का विवाद चल रहा था. लेकिन पार्टी ने कैप्टन को हटाकर इस विवाद को निपटाने की कोशिश की. लेकिन अब नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से फिर घमासान छिड़ गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here