शादी में परिचय, दोस्ती ,लिव इन और बलात्कार

0
6

शादी के सपने दिखाकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ वाठोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता 19 वर्षीय है। आरोपी शारिक अनवर शेख पठान (21), रालेगांव, यवतमाल निवासी है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि, आरोपी की उसके साथ अप्रैल 2019 में यवतमाल में एक शादी समारोह में जान-पहचान हुई थी। बाद में दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। जल्द ही अच्छे दोस्त बन गए और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के संपर्क में रहने लगे। युवती किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती है।

धीरे-धीरे आरोपी का युवती के कमरे पर आना-जाना शुरू हो गया था। पहले वह खरबी, फिर नंदनवन और बाद में वाठोड़ा क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने लगी थी। अप्रैल 2019 से 24 सितंबर 2021 के बीच आरोपी शारिक अनवर ने उसे शादी के सपने दिखाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे

कुछ समय बाद जब युवती ने आरोपी को शादी करने की बात कही ताे वह टालमटोल जबाब देने लगा। बाद में आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। अंत में परेशान होकर युवती ने आरोपी के खिलाफ 24 सितंबर को वाठोड़ा थाने में शिकायत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here