इतवारी-रामटेक-नागपुर के मध्य मेमू स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन शुरू हो रहा है। गाड़ी संख्या 08754/ 08755 इतवारी-रामटेक-नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 सितंबर से और 08756/08751 नागपुर-रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल 29 सितंबर से आगामी सूचना तक प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी संख्या 08756 नागपुर-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन नागपुर 5.25 बजे रवाना होगी और रामटेक 6.55 बजे पहुंचेगी।
08754 इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन इतवारी 19.10 बजे रवाना होगी और रामटेक 20.25 बजे पहुंचेगी।इसी तरह गाड़ी संख्या 08751 रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन रामटेक से 7.35 बजे रवाना होगी और 8.45 बजे इतवारी पहुंचेगी। 08755 रामटेक-नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन रामटेक से 21.30 बजे रवाना होगी और 08.45 बजे नागपुर पहुंचेगी।






