महाराष्ट्र में 4 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, गांव में 5वीं और शहरों में 8वीं से चलेंगी कक्षाएं

0
9

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को 4 अक्टूबर से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निर्णय को मंजूरी दे दी है। साथ ही कोविड -19 टास्क फोर्स और राज्य के स्वास्थ्य विभाग से भी इसकी मंजूरी मिल गई है।

शिक्षा मंत्री ने और जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में 5वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए और शहरी क्षेत्रों में 8वीं से 12वीं के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। महाराष्ट्र सरकार बच्चों को स्कूलों में वापस लाने के लिए प्रयास कर रही है।

गायकवाड ने कहा- “हालांकि पूरे राज्य में स्कूल फिर से खुलेंगे, लेकिन छात्रों के लिए कक्षाओं में फिजिकल तरीके से भाग लेने की कोई बाध्यता नहीं है। यदि वे उपस्थित होना चाहते हैं तो माता-पिता की सहमति आवश्यक होगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here