नागपुर में दोपहर को अचानक मौसम बदला और आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट हुई व आकाशीय बिजली चमकने लगी। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा आते ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बहुत देर तक बिजली की गड़गड़ाहट होने के बाद तेज बारिश शुरू हुई और बादलों के कारण कई इलाकों में भर दोपहर में है अंधेरा छा गया
अगले 72 घंटों में नागपुर सहित विदर्भा के अनेक जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है इससे पूर्व नागपुर प्रशासन ने भी मौसम विभाग के अलावा अलर्ट जारी करने के बाद नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया था






